कौशाम्बी, मई 4 -- विकास खंड चायल परिसर में सोमवार को केवीके की तरफ से संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित पोषण प्रबंधन और टिकाऊ कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक प्रयोग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने जीवांश कार्बन बढ़ाने के उपाय, वर्मी कंपोस्ट और हरी खाद के उपयोग पर जोर दिया। इस दौरान जैविक एवं रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग और सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता को विस्तार से समझाया। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। फसल सुरक्षा इकाई के प्रभारी मदन सिंह ने कीट एवं रोग प्रबंधन के साथ संतु...