गढ़वा, अप्रैल 27 -- रमना। मड़वनिया गांव में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को संतुलित उर्वरक के उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान महेश चंद्र जेराई ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक का प्रयोग करने और रासायनिक उर्वरकों के साथ जैविक खाद और हरी खाद की मात्रा का संतुलित रूप में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। केंद्र के एसआरएफ नवलेश कुमार ने बताया कि फसलों में उर्वरकों का संतुलित और प्राकृतिक तरीके से उपयोग करें। उससे खेती लागत में कमी आएगी और किसानों का मुनाफा बढ़ेगा। मौके पर कहा गया कि किसान मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरक दें। यह भी पढ़ें- मृदा स्वास्थ्य-पर्यावरण गुणवत्ता, जल संसाधन-मानव कल्याण पहलुओं की होगी जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...