गोंडा, जुलाई 1 -- गोण्डा, संवाददाता। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को कृषि विभाग, थोक उर्वरक विक्रेताओं और 13 उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने टैगिंग, ओवररेटिंग और उर्वरक आपूर्ति में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने समय पर आपूर्ति का ब्योरा उपलब्ध न कराने वाली कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही मुजेहना ब्लॉक में विशेष निगरानी के भी आदेश दिए। डीएम ने कहा कि किसानों को डीएपी, यूरिया या अन्य उर्वरकों के साथ किसी भी प्रकार की जबरन टैगिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली या टैगिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ उसे...