बक्सर, मई 22 -- पेज चार के लिए -- प्रशिक्षण किसानों के बीच तकनीकीयों को अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करना उद्देश्य घनजीवामृत और जीवामृत के उत्पादन, प्रयोग व महत्व के बारे में बताया फोटो संख्या- 08, कैप्सन- शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र में बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते मुख्य अतिथि डॉ आनंद श्रीवास्तव व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के इटाढ़ी रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में शुक्रवार को इफको के सहयोग से नैनों व अन्य उर्वरकों के संतुलित प्रयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका मुख्य उद्देश्य उर्वरक विक्रेताओं व पैक्स अध्यक्षों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग व महत्व पर तकनीकी जानकारी देना और किसानों के बीच तकनीकीयों को अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करना था। कार्यक्रम को बत...