गोड्डा, मई 29 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड के गन्धर्वपुर ग्राम में ग्रामीण विकास ट्रस्ट - कृषि विज्ञान केन्द्र, गोड्डा के सौजन्य से उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर प्रशिक्षण- सह - जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण की जानकारी फसल वैज्ञानिक डॉ. तेज प्रताप सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार खेत में खाद एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग करने से मिट्टी का स्वास्थ्य उत्तम रहता है, सूक्ष्म जीवणुओं की संख्या में वृद्धि होती है, मिट्टी भुरभूरी होती है और फसलों की उपज में बढ़ोत्तरी होती है। हरी खाद के उपयोग हेतु मूंग, सनई, बरसीम, धैंचा तथा बरबट्टी की खेती अवश्य करें। भविष्य में नैनो यूरिया, नैनी डीएपी, तरल एनपीके, सागरिका ही खाद की दुकानों पर उपलब्ध रहेगा। इन्हीं तरल खाद का ही उपयोग किसान के अपनी फसलों में छिड़काव द्वारा सके...