किशनगंज, अप्रैल 17 -- किशनगंज। जिले के कोचाधामन प्रखंड में गुरुवार को आत्मा के तत्वावधान में उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रभावी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों, उर्वरक विक्रेताओं एवं कृषि से जुड़े अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अलीमुल इस्लाम, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि विज्ञान केंद्र, किशनगंज) ने किसानों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं पोटाश (एनपीके) के संतुलित एवं दक्ष उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि उर्वरकों का सही मात्रा, उचित समय एवं वैज्ञानिक विधि से प्रयोग करने पर फसल उत्पादन में वृद्धि होती है, साथ ही मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहती है। यह भी पढ़ें- पोषक तत्व की कमी दूर करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.