संतकबीरनगर, अप्रैल 21 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में धरती माता बचाओ अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि शासनादेश के तहत आगामी एक मई से उर्वरकों का वितरण में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किया गया है।वर्तमान समय में जिले में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। बैठक में डीएम ने कहा कि जोत रकबा के आधार पर ही किसानों को उर्वरक वितरण किया जाए। गत वर्ष के सापेक्ष यूरिया, डीएपी एवं एनपीके के वितरण पर नजर रखी जाए। अनियमितता मिलने पर तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिक उर्वरक खरीद करने वालों पर भी नजर रखी जाए। कृषि गोष्ठी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.