बेगुसराय, फरवरी 13 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र बछवाड़ा के परिसर में शुक्रवार को इफको की ओर से क्षेत्र दिवस कार्यक्रम के तहत किसानों की बैठक की गई। मौके पर इफको के राज्य विपणन प्रबंधक ए के पालीवाल ने इफको द्वारा उत्पादित सभी तरह के उर्वरकों के इस्तेमाल करने के तौर- तरीके किसानों को बताए। उन्होंने तरल उर्वरक में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका आदि उर्वरकों के छिड़काव से फसलों में होने वाले फायदे की जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता से अधिक रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल किए जाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है। मिट्टी जांच करवाने के बाद ही खेतों में जरूरत के अनुरूप उर्वरकों का इस्तेमाल करना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता बछवाड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शशिशेखर राय ने की। उन्होंने कहा कि बिस्कोमान कृषक सेवा केंद...