बेगुसराय, मई 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है। जिले में अब तक 138 छापेमारी की गई है तथा अनियमितता पाए जाने पर 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में मंगलवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गई। इसमें कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, सिंचाई एवं विद्युत विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उद्यान विभाग की योजनाएँ उद्यान विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के भगवानपुर, छौड़ाही, चेरियाबरियारपुर एवं बरौनी प्...