बरेली, मई 19 -- डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को उर्वरकों की उपलब्धता के संबंध में समस्त सम्बन्धित अधिकारियों एवं निजी विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। समीक्षा के दौरान बताया गया, उर्वरक उपलब्धता के मामले में वर्तमान में प्रदेश में 21 वें स्थान पर बरेली है। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को स्थिति में शीघ्र सुधार के निर्देश दिये। जिला कृषि अधिकारी को नियमित रूप से समीक्षा करने तथा उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कहा, बड़े और छोटे सभी किसानों को समान रूप से उर्वरक उपलब्ध कराया जाये। कोई भी किसान निराश होकर वापस न लौटे। यह भी पढ़ें- यूरिया का डायवर्जन मिला तो एनएसए में होगी कार्रवाई: डीएम उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और इसका व्य...