सीतामढ़ी, जुलाई 24 -- शिवहर। जिले के डुमरी कटसरी एवं शिवहर प्रखंड के थोक व खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की बैठक संयुक्त कृषि भवन, के सभागार में गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी प्रिति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों की भंडार पंजी, उर्वरक आवंटन अभिलेख, सत्यापन पंजी तथा पीओएस मशीन की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने सभी आवश्यक दस्तावेजों के सही रख-रखाव और विभागीय दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।साथ ही ​आधार सत्यापन के बाद ही बिक्री का भी निर्देश दिया गया। बैठक में डीएओ ने विक्रेताओं को स्पष्ट हिदायत दी कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर भंडार पंजी को नियमित रूप से अपडेट रखें तथा निर्धारित स्थान पर मूल्य सूची और सूचना पट्ट प्रदर्शित करें। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: उर्वरक बिक्रेताओं के साथ प्रखंड क...