बेगुसराय, अप्रैल 27 -- बीहट। एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर बरौनी के भी उर्वरक,बीज तथा कीटनाशक विक्रेता सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। खाद, बीज एवं कीटनाशी दवाओं की बिक्री पूरी तरह से बंद रही। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के बरौनी प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार पोद्दार, डीलर शिवशंकर भगत समेत अन्य ने बताया कि कृषि इनपुट की दुकान चलाने में आ रही दिक्कतों के समाधान को लेकर सोमवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई। उनकी छह सूत्री मांगों में खाद पर ताजी टैगिंग बंद करने, डीलर मार्जिन बढ़ाने सहित अन्य मांग शामिल है। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- खाद, बीज और कृषि रक्षा रसायन के 2685 लाइसेंसियों ने बंद रखीं दुकानें यह भी पढ़ें- फर्टिलाइजर्स एंड पेस्टीसाइड्स एसोसिऐशन ने हड़ताल की यह भी पढ़ें- खाद डीलरों ने मांगो...