गुमला, जनवरी 22 -- गुमला संवाददाता गुमला बाईपास पथ स्थित उर्मी चौराहा पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने चौक निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने एनएच के कार्यपालक अभियंता फरवरी से निर्माण कार्य अविलंब शुरू कर उसे शीघ्र पूर्ण करने को कहा है। उर्मी चौराहा से प्रतिदिन रांची-छत्तीसगढ़ व गुमला-राउरकेला मार्ग की ओर भारी वाहनों सहित बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। बाईपास पथ का निर्माण लगभग दस वर्ष पूर्व हो जाने के बावजूद अब तक चौक का निर्माण नहीं हो सका है। जिससे उक्त स्थल दुर्घटना जोन बन गया है। स्थानीय लोगों द्वारा भी लगातार चौक निर्माण की मांग की जा रही थी। इस मुद्दे पर पूर्व में कई बैठकों में चर्चा की जा चुकी है। आठ जनवरी को आयोजित दिशा की बैठक में भी चौक न...