गुमला, अप्रैल 17 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के उर्मी चौक के समीप गुरुवार रात बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शास्त्री नगर निवासी 20 वर्षीय अश्विन, 27 वर्षीय अनिमेष कुजूर और एक अन्य युवक शामिल हैं।तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर उर्मी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से रात करीब 8 बजे घर लौटने के दौरान उर्मी चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अश्विन और अनिमेष की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं तीसरे युवक का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.