सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- सुलतानपुर। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में दो साल पूर्व महिला की हत्या के मामले में वादी मुकदमा ज्ञानेंद्र मौर्य को कोर्ट ने गवाही में तलब किया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ला ने बताया कि जिला जज सुनील कुमार की कोर्ट में कई तारीखों से गवाह के नहीं आने से जिरह नहीं हो पा रही है। 27 जून 2024 को उर्मिला का शव घर से दूर बरामद हुआ था, जिस पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना में थाना क्षेत्र के कंसापुर निवासी ओम शंकर द्विवेदी पर गोली मारकर उर्मिला की हत्या करने और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...