उर्मिला उपवन में करंट से ठेकाकर्मी की मौत, शव हटाया
लखनऊ, जुलाई 3 -- महानगर क्षेत्र के पेपर मिल वार्ड स्थित भीखमपुर के उर्मिला उपवन में शुक्रवार को एलडीए की कार्यदायी संस्था के एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद ठेकेदार पर पुलिस को सूचना दिए बिना शव को मौके से गायब करने का आरोप लगा है। स्थानीय भाजपा पार्षद राजेश सिंह गब्बर की सूचना पर महानगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। देर शाम तक पुलिस शव की तलाश में जुटी रही। घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे की है। उर्मिला उपवन में चल रहे कार्य के दौरान बहराइच निवासी कल्लू (45 ) करंट की चपेट में आ गया। लोगों के मुताबिक करंट लगने से उसकी मौत हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद ठेकेदार ने पुलिस और प्रशासन को सूचना देने के बजाय साथियों के साथ शव को मौके से हटवा दिया।
घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा पार्षद राजेश सिंह गब्बर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.