नई दिल्ली, अगस्त 27 -- उर्फी जावेद को लेकर उनकी फैंस की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, उर्फी जावेद को लेकर खबर है कि डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फैशन इंफ्लुएंसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हैं जिसमें उर्फी जावेद को अस्पताल के बेड पर बैठा देखा जा सकता है। हालांकि, उर्फी या उनकी टीम की तरफ से अभी उर्फी के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।क्या अस्पताल में भर्ती हुई हैं उर्फी जावेद? सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उर्फी की इंस्टा स्टोरी के स्क्रीनशॉट्स लग रहे हैं। हालांकि, उर्फी की इंस्टा स्टोरी पर अभी ये स्टोरीज दिखाई नहीं पड़ रही हैं। मुमकिन है कि या तो ये स्टोरी डिलीट कर दी गई हैं या इन स्टोरीज को 24 घंंटे से ज्यादा हो गए हैं। यह भी पढ़ें- उर्फी जावेद को...