मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। उर्दू स्कूलों में गुरुवार को हाफ डे स्कूल संचालित करने की पूर्व व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग को लेकर जारी प्रयासों के बीच एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल सामने आई है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई से आवेदक को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।राज्यपाल के अपर सचिव सुमन कुमार की ओर से जारी पत्र में कौमी असातिजा तंजीम बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रफी द्वारा 19 अगस्त को दिए गए आवेदन का उल्लेख किया गया है। यह भी पढ़ें- वेतन विसंगति, प्रोन्नति की मांग लेकर शिक्षकों ने किया आंदोलन आवेदन में उर्दू स्कूलों में गुरुवार को हाफ डे स्कूल संचालित करने की पूर्व व्यवस्था को पुनः लागू करने का अनुरोध ...