मुजफ्फरपुर, मई 2 -- साहेबगंज। प्राथमिक विद्यालय दरिया छपरा में पदस्थापित उर्दू शिक्षक मो. न्याज अहमद (42) का शनिवार को निधन हो गया। वह विशुनपुर पट्टी निवासी मो. शफी अहमद के पुत्र थे। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक नर्सिंग होम ले गए, जहां इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन पर प्रियंका कुमारी, किरण कुमारी, पिंकी कुमारी, खुर्शीद सहेबगंजवी ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...