सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- सीतामढ़ी। बिहार स्टेट उर्दू टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमर मिस्बाही ने कहा है कि विभाग की ओर से राज्य के 534 मॉडल स्कूलों में भी उर्दू विषय को शामिल कर लिया गया है, जिससे उर्दू शिक्षकों में खुशी का माहौल है। श्री मिस्बाही ने राज्य भर के मॉडल स्कूलों में ट्रांसफर होने के इच्छुक उर्दू शिक्षकों से जल्द से जल्द ई-शिक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरने का आग्रह किया है, ताकि उनकी उम्मीदवारी पक्की हो सके। उन्होंने मॉडल स्कूलों में उर्दू विषय को शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा शिक्षा विभाग व मुख्य सचिव के प्रति आभार जताया है। कहा कि इससे शिक्षकों के समक्ष बेरोजगारी की समस्या नहीं होगी। उनकी स्थिति भी मजबूत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.