किशनगंज, मई 15 -- बिशनपुर। डिग्री कॉलेजों में होने वाली नई शिक्षकों की नियुक्ति में उर्दू शिक्षकों की बहाली को लेकर अमौर विधायक अख्तरूल ईमान ने उच्च शिक्षा मंत्री से मिल एक ज्ञापन सौंपा। इस संबध में शुक्रवार को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरूल ईमान ने पटना में उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर से मुलाक़ात की और उन्हें इस से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा। अमौर विधायक अख्तरूल ईमान ने कहा कि डिग्री कॉलेजों में उर्दू शिक्षकों की बहाली का जिक्र नहीं होगा दुखद है। उर्दू हमारी तहज़ीब, हमारी पहचान और हमारी विरासत का अहम हिस्सा है, और इसे नज़रअंदाज़ करना लाखों लोगों के हक़ पर चोट है। यह भी पढ़ें- उर्दू शिक्षकों की बहाली को सौंपा ज्ञापन उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से उर्दू शिक्षकों की बहाली को नई डिग्री कॉलेज की बहाली में श...