मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के उर्दू विद्यालयों में शनिवार को हाफ डे को लेकर प्रधान शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में शनिवार को हाफ डे किए जाने की घोषणा के बाद भी उर्दू विद्यालयों के लिए स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। प्रधान शिक्षक ऊहापोह में हैं कि हाफ डे शनिवार को किया जाए या गुरुवार को।टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव आचार्य रवि ने कहा कि पूर्व की व्यवस्था में जिन विद्यालयों में रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता था, वहां शनिवार को हाफ डे होता था, जबकि शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश वाले विद्यालयों में गुरुवार को हाफ डे की व्यवस्था थी। बाद में हाफ डे की व्यवस्था बंद कर दी गई और शुक्रवार एवं रविवार को साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था रही। जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल झा ने कहा ...