चंदौली, मार्च 10 -- चंदौली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार को जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन और शूचिता पूर्ण ढंग से करायी गई। इस दौरान सुबह की पाली में हाईस्कूल की उर्दू विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 242 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 213 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा शाम की द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में 1938 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें 1789 परीक्षार्थी सम्मिलत हुए और 149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान उड़न दस्ता टीम चक्रमण किया। वहीं केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से परीक्षार्थियों पर नजर रखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...