समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- ताजपुर। नगर परिषद ताजपुर के वार्ड 23 स्थित प्राथमिक विद्यालय आहर उर्दू में विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अभिभावक के साथ शिक्षकों की बैठक वार्ड पार्षद सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अज़हर मिकरानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में छात्रों की उपस्थिति, पोषाहार की गुणवत्ता, पठन-पाठन की व्यवस्था, वर्गकक्ष की स्थिति समेत विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने विद्यालय परिसर की घेराबंदी नहीं होने से हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। इस पर वार्ड पार्षद ने स्कूल विकास फंड की राशि से स्कूल कैम्पस की घेराबंदी कराने का सुझाव दिया। मौके पर शिक्षक मो. अंजार, मो. परवेज़, गौतम कुमार, शिक्षिका रिजवाना प्रवीण, बच्चों के अभिभावक मो. शाहिद, तबरेज़ आलम, मो. ताहिर, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.