पिथौरागढ़, अप्रैल 1 -- पिथौरागढ़। नगर के पुरानी बाजार वार्ड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू मीडियम में नव शिक्षा सत्र के पहले दिन छात्र-छात्राओं को पुस्तक बांटी। बुधवार को मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद सुशील खत्री की अध्यक्षता में विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बच्चों को बारी-बारी से किताबें वितरित की गई। पार्षद खत्री ने बच्चों के साथ विद्यालय में अध्ययन संबंधित बाल्यकाल की बातें साझा करते हुए कहा कि उर्दू मीडियम स्कूल से कई प्रतिभाएं राष्ट्र और दुनिया में सेवा दे रही है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के बेहतरीन कार्य की सराहना की और शत प्रतिशत परीक्षाफल के लिए विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी। प्रधानाध्यापक उर्मिला पोखरिया ने विद्यालय प्रबंधन, छात्रों की मेहनत पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक निर्मला...