भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की दीवारों, पोल व भवनों की दीवार पर पोस्टर चिपका व बैनर टांगकर सूरत बिगाड़ने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपना ली है। बार बार दी जा रही चेतावनी और प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बावजूद बाज न आने वाले संस्थानों पर अब सीधे तालाबंदी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उर्दू बाजार स्थित एक शिक्षण संस्थान को सील कर दिया।निगम प्रशासन ने इससे पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध पोस्टरबाजी करने वाली 21 संस्थाओं के खिलाफ तीन अलग अलग नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- उर्दू बाजार में शिक्षण संस्थान को किया सील उम्मीद थी कि कानूनी कार्रवाई के डर से लोग सार्वजनिक संपत्तियों को गंदा करना बंद करेंगे, लेकिन पोस्टर चिपकाने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.