बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- उर्दू प्राथमिक विद्यालय के पांचवीं वर्ग के बच्चों को दी गयी विदाई फोटो : उर्दू केके 08 : बिहारशरीफ कोनासराय उर्दू प्राथमिक विद्यालय में विदाई समारोह में शामिल पांचवीं वर्ग के छात्र। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखंड के कोनासराय उर्दू प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले पांचवीं वर्ग के छात्रों को विदाई दी गयी। शिक्षक मो. नजमुद्दीन ने मध्य विद्यालय में जाने वाले इन छात्रों को डायरी, कलम व माला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। उन्होंने कहा सभी बच्चे यहां से जाने के बाद और अच्छा तालीम हासिल करके कुछ ऐसा करें कि विद्यालय के साथ देश का नाम भी रोशन हो। प्रधान शिक्षक रवि रंजन कुमार ने कहा कि सभी बच्चे जहां भी रहें अनुशासन में रहकर तालीम हासिल करें और सह शैक्षिक गतिविधि में भी भाग लें, क्योंकि अब शिक्षा का अर्थ सिर्फ म...