रुद्रपुर, मार्च 28 -- गदरपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिक्षिका के पति पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी उर्दू की ट्यूशन पढ़ने गई थी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वार्ड 10 निवासी मोहम्मद रफी की पत्नी क्षेत्र की एक किशोरी को उर्दू की ट्यूशन पढ़ाती है। मोहम्मद रफी वेल्डिंग का काम करता है। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। शुक्रवार को किशोरी ट्यूशन पढ़ने के लिए शिक्षिका के घर पहुंची। आरोप है कि पत्नी की गैर मौजूदगी में मोहम्मद रफी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। गदरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.