चक्रधरपुर, मई 9 -- चक्रधरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत शनिवार को चक्रधरपुर उर्दू टाउन स्कूल (लीगल लिटरेसी क्लब) में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को निशुल्क विधिक सेवा और कानूनी साक्षरता के बारे में जानकारी दी गई। सभी को प्राधिकार की संरचना और कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया साथ ही बच्चों को उनके मौलिक और मूल अधिकार और कर्तव्य, गुड टच बैड टच, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम, साइबर क्राइम एवं डायन प्रथा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। अधिकार मित्र श्वेता रवानी ने बताया कि बच्चों को टोल फ्री नंबर नालसा टोल फ्री नंबर 15100, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, एंबुलेंस -108, चाइल्...