चक्रधरपुर, अप्रैल 12 -- चक्रधरपुर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष जिला सत्र न्यायाधीश मो. शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन पर चक्रधरपुर के उर्दू टाउन स्कूल में शनिवार को लीगल लिटरेसी क्लब के विद्यार्थियों के बीच निशुल्क विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को उनके अधिकार और कर्तव्य, संरक्षण की जानकारी दी गई। इसमें बच्चों को प्राधिकार संबंधित संरचना कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि बाल विवाह, बाल श्रम, गुड टच, बैड टच, रोड सेफ्टी के नियमों के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों के बीच क्वीज प्रतियोगिता में जिसमें चित्रांकन, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता में पर्यावरण तथा चित्रांकन में रोड सेफ्टी विषय पर प्रतियोगिता का ...