भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ​असानंदपुर स्थित उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल में परीक्षा के दौरान कथित अनियमितता और नकल करने का आरोप लगाए जाने का मामला गरमा गया है। शनिवार को छात्र नेता प्रियांशु यादव ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को एक शिकायत पत्र सौंपा। पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ शिक्षकों और कर्मियों की मिलीभगत से चुनिंदा छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है, जो मेधावी छात्रों के साथ अन्याय है। प्रियांशु ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो बीएसईबी से शिकायत की जाएगी। वहीं, स्कूल प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...