भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर। अंजुमन बाग व बहार बरहपुरा के बैनर तले सोमवार को उर्दू के मशहूर शायर खुर्शीद अकरम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खुर्शीद अकरम ने अंजुमन बाग व बहार का शुक्रिया अदा किया और अपनी नज्में सुनाई। इस मौके पर अंजुमन के महसचिव डॉ. परवेज ने कहा कि खुर्शीद अकरम 1980 के बाद उर्दू अदब में उभरने वाले आदीब व शायर है। इनके लेख, अफसाना और नज्म उर्दू के नामवर पत्रिकाओं और अखबारों में छपते रहे है। नई दिल्ली से निकलने वाले पत्रिका आज कल के कई साल तक एडिटर रहे। इस मौके पर रेशमी शहर भागलपुर के नामवर शायर जौसर अयाग, मजहर मोजाहिदी, डॉ. अरशद रजा, मासूम रजा आदिल ने अपनी अपनी गजलें सुनाईं। मंच का संचालन डॉ. अरशद रजा व धन्यवाद ज्ञापन मो. शादाब ने किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...