चंदौली, फरवरी 24 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय सनबीम स्कूल में सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल परीक्षा में उर्दू कोर्स-ए विषय की परीक्षा हुई। सीबीएसई बोर्ड की ओर से चल रही बोर्ड परीक्षा में सोमवार को जिले में केवल सनबीम स्कूल में उर्दू कोर्स-ए विषय की परीक्षा रही। इसमें पंजीकृत कुल 76 परीक्षार्थी में 71 उपस्थित, जबकि 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला समन्वयक सौमिता चटर्जी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...