रांची, मार्च 18 -- रांची। ऊर्जा सचिव सह अध्यक्ष झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के श्रीनिवासन से बुधवार को झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कस यूनियन ने शिष्टाचार भेंट की और अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराया। यूनियन ने श्रमिकों के लिए केंद्रीकृत पेंशन का लाभ, बिहार की तरह एनर्जी भत्ता, राज्यकर्मियों की तरह स्वास्थ्य बीमा योजना की मांग रखी। सचिव ने यूनियन की बातों को ध्यान से सुना और कहा कि श्रमिकों की मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा। मौके पर यूनियन के प्रमुख अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, अध्यक्ष कन्हैया सिंह, महामंत्री रामनारायण तिवारी, रंजित सिंह, संतोष सिंह, पंचानंद कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.