मऊ, अप्रैल 12 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के देवरांचल को जाने वाले तीन महत्वपूर्ण मार्गों पर घोसी चीनी मिल के डायरेक्टर प्रतिनिधि अखिलेश सिंह के प्रस्ताव पर उर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पुलिया निर्माण के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजते हुए शीघ्र निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। बता दे कि बीते विगत आठ अप्रैल को मर्यादपुर में निषाद राज गुह्य जयंती में मुख्य अतिथि रहे ऊर्जा व नगर विकास मंत्री से चीनी मिल घोसी के डायरेक्टर प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से जनहित में महुवानी से देवारा जाने वाले रास्ते पर पुलिया निर्माण, मिश्रौली से स्वयंवर के मड़ई के बीच पुलिया निर्माण के साथ ही अजोरपुर से लखनौर के बीच पुलिया निर्माण की मांग किया था। जिसको मंत्री द्वारा खुले मंच से स्वीकृति का भरोसा दिलाते हुए शी...