बेगुसराय, जनवरी 27 -- देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी में 77वां गणतंत्र दिवस उल्लासपूर्वक और राष्ट्रीय गर्व के साथ मनाया गया। रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक सत्यप्रकाश ने झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देते हुए गणतंत्र दिवस की महत्ता को रेखांकित किया। रिफाइनरी प्रमुख ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र की उर्जा जरूरतों को पूरा करते हुए बरौनी रिफाइनरी राष्ट्र की प्रगति में भी अपना योगदान दे रहा है। समर्पण, एकता और जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए रिफाइनरी प्रमुख ने कहा कि इन मूल्यों को अपनाकर ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। विद्यालय के बच्चों, डीजीआर कर्मियों और सीआईएसएफ जवानों के द्वारा संयुक्त रूप से आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। कल्याण केन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.