गंगापार, मई 31 -- अर्ध निर्मित नाली के कारण उरुवा बाजार में नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। इसी दूषित पानी से होकर राहगीर आवागमन को मजबूर हैं। लोगों ने सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण की मांग उठाई है। बता दें एक वर्ष पूर्व जिला पंचायत निधि से उरुवा चौराहा से गोसौरा खुर्द मार्केट तक लगभग दो सौ मी दूरी तक नाली निर्माण हुआ था। बाजार वासी हरिशंकर प्रजापति, फूलचंद प्रजापति, रजनीश कुमार, बीएल कुशवाह, सूरज प्रजापति, लाला प्रजापति आदि का कहना है कि नाली निर्माण आधी अधूरी होने से समस्या बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...