गंगापार, अप्रैल 11 -- शनिवार को विकासखंड उरुवा के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में दो दिवसीय सफाई अभियान चलाया गया। एडीओ पंचायत अरुण यादव ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार और रविवार को दो दिवसीय सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारियों को फैलने से रोकना है और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जिससे ग्रामीण अंचल में स्वच्छता बनी रहे और लोग स्वस्थ रहें। अभियान के तहत उरुवा के औंता, उरुवा, ऊंचडीह आदि में सफाई अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...