गोरखपुर, अप्रैल 22 -- उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा ब्लॉक पर मंगलवार को खंड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने एक बैठक में सभी सचिवों से विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक के पतरैठा में गो आश्रय स्थल का निर्माण होना है। जिसमें क्षेत्र पंचायत से एप्रोच मार्ग, मनरेगा से चारागाह का विकास और अन्य योजनाओं के सहयोग से कार्य होना है। विद्युत व्यवस्था के लिए विभाग से बात हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाशंकर उर्फ जुगनू दुबे, संतोष गोस्वामी, सचिव विनोद कुमार, सदानंद, राघवेंद्र सिंह, रमाशंकर यादव, संदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गौवंश के संरक्षण-संवर्धन की व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश

हि...