गोरखपुर, मई 28 -- उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत उरुवा के गठन के तीन वर्ष पूरे होने पर चेयरमैन रामफेर कन्नौजिया ने सभी सभासदों और ग्रामीणों की उपस्थिति में तीन वर्षों में कराए गए निर्माण और विकास कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन रामफेर कन्नौजिया कहा कि तीन वर्ष में नगर में 59 करोड़ की लागत से 462 कार्य नगर द्वारा तथा 49 कार्य अन्य प्रयासों से कराया गया है। साथ ही क्षेत्र में 1165 स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई, कूड़ा निस्तारण का कार्य चल रहा है। नगर में 499 आवास का कार्य पूर्ण तो 461 आवास की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लगभग 3700 आवास के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। मनोनित सभासद एवं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि नगर पंचायत मे...