रांची, नवम्बर 6 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। उरुगुटू लैंपस में गुरुवार को बिरसा बीज विनिमय वितरण योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर गेहूं, चना और सरसों बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सोमनाथ मुंडा, मुखिया पूजा किस्पोट्टा और पंसस तारा देवी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर 25 किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया। बीएओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अनुदानित दर पर गेहूं 19.90 रुपये प्रति किलोग्राम, चना 46.50 रुपये प्रति किलोग्राम और सरसों 51.50 रुपये प्रति किलोग्राम उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमनाथ मुंडा ने कहा कि रबी मौसम में किसान अनुदानित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज लेकर बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में बीसीओ नील तिर्की, बासुदेव पाहन, राजू नायक, बरतु पाहन, रंधीर केशरी सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.