रामगढ़, मई 14 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी में अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम स्थापना दिवस का दूसरा स्थापना दिवस 16 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बड़े आयोजन देश भर से समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इसका निर्णय सिदो-कान्हू चौक उरीमारी स्थित आदिवासी छात्र संघ कार्यालय में अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम कर्णपुरा परगना की बड़कागांव प्रखंड स्तरीय बैठक में लिया गया। इसमें तय हुआ कि उरीमारी के महात्मा गांधी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कार्यक्रम की तैयारी एवं रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के केंद्रीय सदस्य मनोतन सुरेश मुर्मू उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय सदस्य खेपन मांझी शामिल थे। वक्ताओं ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में झारखंड सहित देश क...