उरीमारी में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं पर पहल
रामगढ़, जून 20 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। थाना दिवस के मौके पर उरीमारी ओपी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी रंथू उरांव शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं एवं विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। इसके निबटारे की आवश्यक पहल की गई। प्रेम नगर उरीमारी निवासी विस्थापित नेता कोलेश्वर मांझी ने आवेदन देकर शिकायत की। इसमें कहा कि प्रेम नगर के समीप रेलवे लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों के कारण अत्यधिक शोर एवं कंपन उत्पन्न होता है। साथ ही आवासों के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन भी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी और चिंता का कारण बनी हुई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं उरीमारी ओपी प्रभारी रंथू उरांव ने ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.