हजारीबाग, जून 7 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री भगीरथ ठाकुर ने किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और जनता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथों को मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुं...