बोकारो, जून 30 -- स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो कान्हू के शहादत पर मंगलवार को उरांडीह में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामलाल महतो ने किया, जबकि संचालन कुसुमकियारी पंचायत के पंचायत समिति सदस्या नुनी वाला उरांव ने की।ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि शहीदों के गले पर फांसी का दबाव जितना बढ़ता गया उनके इरादे उतने ही मजबूत होता गया। किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने कहा कि सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव शौर्य गाथा लिखने वाले नायक हैं। मौके पर मुस्लिम अंसारी, अंकित कुम्भकार, वैष्टम उरांव, मालती देवी सहित अन्य मौजूद थे यह भी पढ़ें- आदिवासी जागरण समिति ने मनाया हूल दिवस,शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण यह भी पढ़ें- अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्...