उरई, नवम्बर 15 -- फाउन्डेशन कोर्स के लिए जनपद में आए 12 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के दल ने शनिवार को नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर की पौराणिक, ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर हाथ कागज इकाईयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कागज निर्माण की प्रक्रिया को समझा। लाल बहादुर शास्त्री अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण पा रहे 12 आईएएस अधिकारी फाउन्डेशन कोर्स के लिए जनपद में आए हैं। यह विभिन्न विभागों के सरकारी कामकाज की बारीकियां तो समझ ही रहे हैं। साथ ही क्षेत्रीय पौराणिक तथा ऐतिहासिक महत्व की भी जानकारी कर रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत शनिवार को दल ने तहसीलदार अभिनव तिवारी के साथ नगर सीमा स्थित महर्षि वेद व्यास मन्दिर को देखा। साथ ही अधिकारियों ने चौरासी गुम्बद की वास्तुकला देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। कहा कि यहां पुरातन इतिहास भरा पड़ा है, लेक...