उरई, दिसम्बर 7 -- कुठौंद, उरई। संवाददाता कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की मौत में नामजद आरोपी सिपाही मीनाक्षी शर्मा को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिला सिपाही के खिलाफ सीओ की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। जानकारी के अनुसार सीओ की शुक्रवार देर रात सर्विस पिस्टल से चली गोली से मौत हो गई थी। घटना के वक्त कोंच में तैनात सिपाही मीनाक्षी शर्मा सीओ के आवास पर थी। सीओ के गोली लगते ही मीनाक्षी कमरे से चिल्लाते हुए थाने पहुंची और घटना की जानकारी देकर गायब हो गई। उसके भागने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। जानकारी पर पहुंची थाना प्रभारी की पत्नी माया राय ने मीनाक्षी पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने सिपाही मीनाक्षी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के ब...