उरई, नवम्बर 16 -- डीएम और एसपी के समाधान दिवस में वकीलों ने तहसील की न्यायिक व्यवस्था और मुकदमों में देरी के साथ नायब तहसीलदार सादुल्ला खान की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए। साथ ही बार संघ ने 12 सूत्रीय मांग पत्र दी। इधर, मामले की नजाकत को भांप डीएम ने नायब तहसीलदार को हटाते हुए जांच के आदेश दिए है। वहीं, 32 शिकायतों में मौके पर आठ 8 का समाधान हो गया। शनिवार को जिला अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार की उपस्थिति में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में बार संघ का गुस्सा तहसील के न्यायिक अफसरों पर फूट पड़ा। बार संघ अध्यक्ष रामशरण कुशवाहा और महामंत्री दीपक मिश्रा की अगुवाई में तमाम वकील जिलाधिकारी के पास पहुंचे और 12 सूत्रीय मांगों से भरा एक पत्र दिया। पत्र में लिखा गया कि तहसील में नए वाद महीनों बाद दर्ज किए जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.