उरई, मई 12 -- जालौन(उरई), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा करौंदी में सोमवार देर रात छत्तीसगढ़ से ननद के घर आई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है शराब पार्टी के दौरान विवाद होने पर पति और ननद ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति और ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि घटना के समय पति और ननद शराब के नशे में धुत थे। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह भी पढ़ें- ननद के घर आई महिला की शराब पार्टी के दौरान हत्या, पति व ननद पर आरोपपुलिस जांच पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जिला मुंगेली के नोरमी थाना क्षेत्र के बाजार पारा निवासी 50 वर्षीय सुशील कुशवाहा 10 दिन पहले अपनी पत्नी 45 वर्षीय बबली को लेकर जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा करौंदी में रहने वाली ...