उरई, जुलाई 16 -- उरई संवाददाता रेलवे प्रयागराज से आई टीम ने उरई में आईओडब्लू विभाग में छापा मारकर अभिलेखों को बारीकी से चेक किया। टीम ने उरई के अलावा आसपास के स्टेशनों पर जाकर भी ब्यौरा देखा, साथ ही कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की गई । जानकारों की माने तो टीम विजिलेंस की बताई जा रही है। हालांकि आईओडब्लू विभाग ने किसी भी टीम के आने की पुष्टि नहीं की है।गुरुवार दोपहर को रेलवे विभाग से जुड़ी टीम ने छापा मारा। टीम ने सबसे पहले अभिलेखों को चेक किया इसके बाद पुरानी स्क्रैप पर भी मौके पर जाकर नजर डाली। इसके अलावा टीम ने अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों से बड़ी-बड़ी से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई । जानकारों की माने तो टीम ने उरई के अलावा आसपास के स्टेशनों पर भी छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...